आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनलाॅक-4 के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-अभिषेक के घर के आस पास, समेंदा, सदर, 2-धर्मेन्द्र चैहान के घर के आस पास, शाहगढ़, सदर, 3-राम प्रकाश के घर के आस पास, असौना, सदर, 4-सुधा के घर के आस पास, असौना, सदर, 5-ए-3 न्यू ब्लाक, जजेज कालोनी के आस पास, सिविल लाइन नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 6-रामचन्द्रर मोदनवाल के घर से पलट गारमेन्ट के घर तक, वार्ड नं0-05 इंदिरा नगर, नगर पंचायत महराजगंज, 7-पोस्ट आफिस से राज नेशनल स्कूल तक, वार्ड नं0-04 मुकुन्द नगर, नगर पंचायत अजमतगढ़, 8-अनु0 जाति बस्ती, रामरायपुर, निजामाबाद, 9-मनमोहन के घर के आस पास, हीरापट्टी, सदर, 10-श्रीचन्द के घर के आस पास, शम्मोपुर, सदर, 11-प्रवीन राय के घर के आस पास, बलरामपुर, सदर, 12-सुवाष यादव के घर के आस पास, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 13-प्यारेलाल के घर के आस पास, मुहम्मदपुर, सदर, 14-सूर्याशं के घर के आस पास, सठियांव, सदर, 15-शुभम जायसवाल के गोदाम के आस पास, अमिलो, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 16-पूर्वी पाही, लौदहइमादपुर, मेहनगर, 17-भूमिहार वस्ती, पश्चिमी पूरा, मऊकुतुबपुर, सगड़ी, 18-डड़िया का पुरा, पोखरा, सगड़ी, 19-मुस्लिम वस्ती, देवरिया, सगड़ी, 20-खुशहाल गांव के पश्चिम, खुशहाल गांव, मार्टीनगंज, 21-यादव का पुरा, पकरौल, मार्टीनगंज, 22-इन्द्रवली गौड़ के घर के आस पास, मलगांव, फूलपुर, 23-कमला प्रसाद के घर के आस पास, ऊदपुर, फूलपुर, 24-अखिलेश कुमार के घर के आस पास, वार्ड नं0 9, नगर पंचायत फूलपुर, 25-अजय कुमार के घर के आस पास, खानपुर, फूलपुर, 26-रामचन्द्र जायसवाल के घर के आस पास, वार्ड नं0 1, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 27-ठाकुर प्रसाद के आस पास, रानी की सराय, सदर, 28-मनीष के घर के आस पास, सेठवल, सदर, 29-रामसमुझ के घर के आस पास, सेठवल, सदर, 30-रणधीर के घर के आस पास, घोरठ, सदर, 31-लालमती के घर के आस पास, कोलघाट, सदर, 32-अंशू राय के घर के आस पास, नीवीं, सदर, 33-सुधाकर उर्फ राज के घर के आस पास, फखरूद्दीनपुर, सदर, 34-सुनील के घर के आस पास, संग्रामपुर, सदर, 35-राममिलन के घर के आस पास, सलारपुर, सदर, 36-फूलचन्द के घर के आस पास, अवाड़ी, सदर, 37-महेन्द्र के घर के आस पास, खैरातपुर, सदर, 38-धर्मेन्द्र के घर के आस पास, सोनावर, सदर, 39-निखिलेश प्रजापति के घर के आस पास, भागमलपुर, सदर, 40-अतीउल्लाह के घर के आस पास, कृष्णा नगर, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 41-राजेश कुमार के घर के आस पास, करतालपुर, सदर, 42-जाफर के घर के आस पास, वहाउद्दीनपुर, फूलपुर, 43-खदेरू राम के घर के आस पास, प्रतापपुर, फूलपुर, 44-गंगा प्रसाद के घर के आस पास, सुम्हाडीह, फूलपुर, 45-डीह स्थान से जेएचएस तक, बरडीहा, सगड़ी, 46-मकसूद अहमद के घर से अलहमद के घर तक, चांदपट्टी, सगड़ी, 47-अनु0 जाति बस्ती, अमारी, मेहनगर, 48-रामप्रसाद के घर के आस पास, धनहुवां, सदर, 49-शंकर दयाल के घर के आस पास, सेठवल, सदर, 50-यश के घर के आस पास, खत्रीटोला, पालिका परिषद आजमगढ़, 51-सुनील सहगल के घर के आस पास, सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद आजमगढ,़ 52-राजकुमार के घर के आस पास, महुवामुरारपुर, सदर, 53-नन्दलाल के घर के आस पास, गिरधर, सदर, हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
शासन द्वारा जारी अनलाॅक-4 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।
