Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने रजादेपुर के पास हुई मारपीट के सम्बंध में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़। दिनांक 15.10.2020 को आदित्य सिंह पुत्र विजेन्द्र पाल सिंह निवासी पूनापार बड़ागांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र मे प्रतिवादीगण द्वारा वादी के भाई अंश सिंह उम्र 20 वर्ष व चाचा के लड़के दीपक को लाठी डण्डा व राड से मारने पीटने जिससे काफी चोट आने व बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए थे प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/2020 धारा 308/323 IPC पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 18.10.2020 को उ0नि0 राज कुमार तिवारी मय हमराह का0 चित्रसेन व का0 अंकित कुमार सिंह मय हमराह कस्बा जीयनपुर में मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियुक्त निक्कू दूबे पुत्र स्व0 श्री कमलेश दूबे निवासी ब्रहमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़। , रजादेपुर चौराहे पर खड़ा है मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछने पर अपना बयान मा0न्यायालय  में देना बता रहा है । 

पंजीकृत अभियोग-  मु0अ0सं0 334/2020 धारा 308/323 IPC, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त-  निक्कू दूबे पुत्र स्व0 श्री कमलेश दूबे निवासी ब्रहमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 राज कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ

और नया पुराने