आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ का परिसर पानी में डूब गया है।
विद्यालय के सभी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विद्यालय का निचला ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी से भरा हुआ है। आज तक पानी नहीं सुखा है जिससे विद्यालय के ऊपरी तल में जाने के लिए विद्यालय के लोगों ने ईट बिछाकर रास्ता बनाया है ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्र सिंह ने बताया कि यह विद्यालय सन 2009 से इस बिल्डिंग में चल रहा है और प्रत्येक वर्ष इस समस्या से हम लोगों को जूझना पड़ता है इस बात की लिखित शिकायत जिलाधिकारी महोदय ,उच्च अधिकारियों से किया गया है लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है । इस वर्ष लाक डाउन होने के कारण बच्चे तो नहीं आ रहे हैं लेकिन पूरे स्टाफ को ऊपर के कमरे में ही ऑफिस बनाकर सेटिंग किया गया है । विदित है कि इस विद्यालय का निर्माण बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सगड़ी विधायक बरखूँ राम वर्मा के द्वारा प्रस्ताव पास करके बनवाया गया है ।विद्यालय बनाते समय एक बार भी इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि यह सड़क से काफी नीचे है और बरसात में हर सत्र में यह भर जाता है । लड़कियों के लिए पूरे क्षेत्र में केवल एक यही बालिका इंटर कॉलेज है जिससे पूरे क्षेत्र की बच्चियां वहां पढ़ने के लिए जाती हैं । प्रधानाचार्य चंद्रा देवी ने बताया कि हर विषय के अध्यापक अपने अपने विषय को ऑनलाइन बच्चों को पढ़ा रहे हैं । विद्यालय तो खुलने को है लेकिन यहां पानी की समस्या के कारण बच्चे कैसे बैठेंगे । इस बात की लिखित सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी सगड़ी को भेज दिया गया है।