आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में आर टी ओ आज़मगढ़ व टी एस आई कौशल पाठक आज़मगढ़ के साथ जनपद के रोडवेज चालको को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी, पम्पलेट आदि का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के द्वारा टैम्पू जीप स्टैंड के चालको को सही पार्किंग व यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। सड़क के किनारे ठेले वालो को सड़क के किनारे ठेला खड़ा करने की हिदायत दी गयी तथा कोतवाली आज़मगढ़ में पुलिस अधीक्षक यातायात व एसडीएम सदर महोदय द्वारा ऑटो यूनियन व ठेले खोमचा यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।