आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियो की फरियाद।
शिकायत के बाद तत्काल हुई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, जिनमें से एक शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वही गांव में शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए टीम बनाकर भेजा गया। थाना तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी सगड़ी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि- यदि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने 08 कर्मचारी अनुपस्थित थे जिनके संबंध में जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को तहसील समाधान दिवस पर पड़े शिकायती पत्रों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं समाधान दिवस पर जनता के द्वारा पढ़ने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए हिदायत देते हुए कहा कि जनता के शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए जिससे जनता को बार-बार थाना और तहसील का चक्कर न लगाना पड़े ।
वहीं जमीन हरखोरी गांव में माटी कला उद्योग के नाम से कुम्हारों को आवंटित जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने की काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सगड़ी ने टीम बनाकर मौके पर भेजकर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व में उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी की जा चुकी थी। जिस पर एस आई उमेश कुमार के निर्देशन में पहुंचे महिला पुलिस फोर्स एवं पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया एवं मौके पर पुनःसीमांकन कर अतिक्रमण को हटा दिया गया। और पुनः यदि अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र,एस आईं उमेश कुमार ,लेखपाल रामानंद,एव राम दरश,प्रधान अशोक कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।