आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत कंजरा दिलशादपुर बाजार में आज देर शाम दो पक्षों में जमकर मार हुई, जिसमें गोली चलने पर एक पक्ष के सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 28 वर्ष घायल हो गया और जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 6 बजे मेघई गांव के प्रज्वल पुत्र रामनिवास सिंह और सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह कजरा मोड बाजार में शराब के ठेके के पास आए और वहीं पर कंजरा दिलशादपुर गांव के अजय सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, शिवम सिंह पुत्र शिवानंद सिंह, शिवानंद पुत्र शमशेर सिंह से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी, इसी बीच किसी ने गोली चला दिया जिससे सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह घायल हो गया, घायल सोनू सिंह को तत्काल अस्पताल में भेजा गया, गोली चलने की सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी अपने हमराहीयों के साथ मौके पर आकर आरोपियों की तलाश करते रहे लेकिन कोई भी आरोपी अभी उनकी पकड़ में नहीं आया । समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी रही।