आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
अतरौलिया।
अतरौलिया। अतरौलिया स्थित मुख्य डाकघर पर इन दिनों आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है ।आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों का जमकर शोषण किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के लड़के, लड़कियां काफी संख्या में सुबह से ही मुख्य डाकघर पर जमा हो जा रहे हैं, वही सप्ताह में 3 दिन ही आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गैर जनपद से भी लोग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए सुबह से ही एकत्रित हो जाते हैं ।इसका मुख्य कारण यह है कि केवल एक ही जगह मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने ,संशोधन किए जाने का कार्य किया जा रहा है, जहां भीड़ काफी संख्या में एकत्रित हो रही है ,कोविड़ के नियमों को दरकिनार कर लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ना तो पालन किया जा रहा है और ना ही कोविड-19 के आदेशों का कोई पालन किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के ही भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं तो वही डाकघर में सेनेटाइजर भी नही रखा गया है।स्कूल,बैंक,स्कालरशिप आदि आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए लोगों में काफी उत्सुकता है, कि आधार कार्ड बनवा लिया जाए जिसके लिए लोग सुबह 7:00 बजे से ही मुख्य डाकघर पर एकत्रित होने लगते हैं 10:00 बजे तक लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं तथा आधार कार्ड न बन पाने की दशा में मायूस होकर लोगो को वापस जाना पड़ता है। आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों का जमकर शोषण भी किया जा रहा है,के दिनों तक दूर दूर से आये लोगो को मायूस ही जाना पड़ता है तो वही मुख्य डाकघर के कर्मचारियों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के लिए हमें कहा तो गया है, लेकिन हमारे पास कर्मचारियों का अभाव है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आधार बनाने का कार्य किया जाता है तत्पश्चात डाक संबंधी कार्य होता है।