आज़मगढ़।
रिपोर्ट-- विशाल कुमार
अतरौलिया
अतरौलिया। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर तथा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में आज समाधान दिवस का आयोजन थाना परिसर में किया गया । मौके पर कुल 16 प्रार्थना पत्र अलग-अलग जगहों से दिए गए, जिसमें एक मामले में तुरंत निस्तारण किया गया जो मामला पैसे के लेनदेन तथा जमीन खरीद संबंधित मामला थातथा अन्य 15 मामलों में राजस्व टीम की अलग अलग टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर निस्तारण के लिए भेजा गया। बता दें कि राजस्व संबंधित मामले में काफी शिथिलता बरती जा रही है, जिसके कारण आज समाधान दिवस पर 15 प्रार्थना पत्र केवल राजस्व संबंधित मामलों के दिए गए। आये दिन जमीन संबंधित मामलों में कई लोगो मे खूनी संघर्ष होता है, जिसके लिए राजस्व टीम की कई टुकड़ी गठित कर रवाना की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह, माखन सिंह तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।