Breaking News

अतरौलिया:- 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अतरौलिया।

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियक्तो की गिरफतारी एव अवैध शस्त्र/अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में  दिनांक 18/11/2020 को  प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह  , मय हमराह का0 रमाकांत गुप्ता , का0 मो0 कमाल व का0 वीरेंद्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दयाराम विश्वकर्मा पुत्र दरशु विश्वकर्मा निवासी पकड़ी थाना अहरौला  जनपद आजमगढ़  को सिकहुला डिबनिया मोड़ के  पास से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय 15.00 बजे  गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/20धारा -3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पूछताछ का विवरण – अभियुक्त  दयाराम विश्वकर्मा ने पुछताछ में बताया कि यह तमंचा मै अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता हूँ ।

पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 166/20धारा -3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त 

दयाराम विश्वकर्मा पुत्र दरशु विश्वकर्मा निवासी पकड़ी थाना अहरौला  जनपद आजमगढ़उम्र 45 वर्ष 

बरामदगी 

एक अदद देशी तमंचा व दो  अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह , का0 रमाकांत गुप्ता , का0 मो0 कमाल खा , का0 वीरेंद्र यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने