आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़। दिनांक 17.11.2020 को रिजवाना बानो पुत्री मो0 अच्छे निवासी बदेस्ता कला थाना फूलपुर जिला प्रयागराज अपने परिजन के साथ सफर करते वक्त गुम हो गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र द्वारा गुमशुदा लड़की रिजवाना बानो पुत्री मो0 अच्छे निवासी बदेस्ता कला थाना फूलपुर जिला प्रयागराज के परिजन का पता पूछने पर बताने मे असमर्थ थी देखने से रिजवाना उपरोक्त लड़की मानसिक रुप से कमजोर लग रही थी । रिजवाना को मिठाई व खाना खिलाने के बाद म0 आरक्षी के सुपुर्दगी मे देकर अथक प्रयास व काफी मसकत के बाद रिजवाना के परिजन का पता निकाला गया व परिजन को सूचना देकर थाना बुलाकर सही सलामत रिजवाना उपरोक्त को उसके पिता मो0 अच्छे पुत्र मो0 हनीफ पता बदेस्ता कला थाना फूलपुर जिला प्रयागराज को सुपुर्द किया गया।
