Breaking News

रानी की सराय:- नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रानी की सराय

 आज़मगढ़। दिनाकं18.11.20 को थाना क्षेत्र रानी की सराय जनपद आजमगढ़ निवासिनी एक महिला ने थाना रानी की सराय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 18.11.20 को समय 08.00 बजे सुबह को अभियुक्त मुकेश कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लालग्राम विशुनापुर थाना रिसियां जनपद बहराइच ने मेरी लड़की को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा जिससे घबड़ाकर मेरी लड़की चिल्लाने लगी शोरगुल सुनकर गांव के व्यक्ति आये और बीच बचाव किये  । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 167/20 धारा 354 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट बनाम मुकेश कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल ग्राम विशुनापुर थाना रिसियां जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं महिलाओं से सम्बन्धित अपराध के रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में  प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराही फोर्स के साथ रात्रि गश्त मे अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत हो रही थी कि मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि मु0अ0स0 167/20 धारा 354 भादविव 7/8 पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल ग्राम विशुनापुर थाना रिसियां जनपद बहराइच कही जाने के फिराक में है जो कोटिला आंवक मोड के पास किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर अभियुक्त मुकेश कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल ग्राम विशुनापुर थाना रिसियां जनपद बहराइच को समय 06.05 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तारी का स्थान, समय तथा दिनांक

दिनांक 19.11.2020 को कोटिला आँवक मोड़ के पास से समय 06.05 बजे 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 167/20 धारा 354 भादविव 7/8 पास्को एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुकेश कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल ग्राम विशुनापुर थाना रिसियां जनपद बहराइच ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 अंगद गौड़, का0 दीपांशु थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने