आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारंगज
आज़मगढ़। आज दि0 21.11.2020 को उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अपराधी/वारन्टी क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले मे अवैध शराब शराब लेकर ग्राम करूई से कुशलगाँव की तरफ पैदल ही जा रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैउक्त सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराही कर्मचारीगण को मुखबिर खास की मंशा से अवगत कराकर कुशलगाँव तिराहे पर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि कुछ ही देर में एक व्यक्ति झोला लिये आता हुआ दिखाई दिया कि मुखबिर उस व्यक्ति की ओर इशारा करके चला गया कि उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण की मदद से उस व्यक्ति को पकड लिया नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमलेश यादव पुत्र बच्चेलाल सा0 करूई थाना दीदारगंज, आजमगढ़ बताया जिसकी बाजाप्ता बकायदा जामा तलाशी ली गई तो उसके लिए हुए दाहिने हाथ के प्लास्टिक के झोले मे 32 शीशी रंगीन देशी शराब बरामद हुई तथा पकडे गये व्यक्ति से शराब रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत मु0अ0सं0 196/2020 धारा 60 EX ACT का दण्डनीय अपराध है कारण बताकर समय 11.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
