आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़। दिनांक 21.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि सेन्टरवा तिराहे पर जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि तीन व्यक्ति ग्राम मोहज्जोपुर में गांय काट कर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे है ।जरिये मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके SHO शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान तथा थाना कार्यालय को अवगत कराकर क्षेत्र में पूर्व से रवानाशुदा अधि0/कर्म/गण SSI आकाश कुमार ,उ0नि0 रामप्रकाश सिंह मय हमराहीयान व सेन्टरवा रात्रि चीता में लगे हे0का0 सुरेश यादव व का0 सुनील यादव द्वारा ग्राम मोहज्जोपुर में दबिश डाली गयी व चेकिंग किया गया तो दौराने चेकिंग पुलिस पार्टी पर अवैध असलहे से फायर करने वाले तीन व्यक्ति को पकड़ा गया तथा पूछताछ किया गया तो अपना नाम 1.तनवीर आलम उर्फ गुफरान पुत्र अबरार अहमद साकिन कुजियारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ 2. सुल्तान अहमद पुत्र लाल मोहम्मद साकिन असगड़ा सा0 मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद 3. मो0 अशरफ खान पुत्र परवेज मोहम्मद सा0 बीनापार थाना सरायमीर बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व घटना स्थल से गो मांस 1.5 क्विंटल 200 ग्राम बरामद हुआ जिसको समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 204/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पजीकृत कर तीनों अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
