आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मेहनाजपुर।
आज़मगढ़। दिनांक 21.11.2020 को वादी राज्य द्वारा SSI श्री चन्द्रशेखर यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व भ्रमण ,तलाश वांछित अभियुक्तगण /चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति 20 लीटर कच्ची नाजायज शराब लेकर CHC अस्पताल से पीछे नहर पुलिया के पास खडा है बेचने हेतु कही ले जाने के फिराक में है | मुखविर खास की सूचना पर विश्वास कर मंशा मुखविर से हमराहीयान को अवगत कराते हुए मय हमराह व मुखविर खास के रवाना होकर नहर पुलिया (बरवा मोड) के पास पहुंचा कि एक व्यक्ति हाथ में पिपिया लिए दिखाई दिया कि मुखविर खास ने इशारे से बताया कि यही वह व्यक्ति है कहकर हट बढ गया कि हम पुलिस वाले तेजी से नहर पुलिया पर पहुंचे कि वह व्यक्ति हम पुलिस वालो देखकर चकपकाकर पीछे मुडकर भागना चाहा कि हम पुलिस वाले हिकमत अमली से एक बारगी घेर कर पकड लिए पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र राम पुत्र विश्रांम राम उम्र करीब 27 वर्ष सा.छपरा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया |पकडे गए व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में लिए प्लास्टिक की 20 लीटर की पिपिया में तरल पदार्थ को खोलकर सुंघा तथा सुंघाया गया तो कच्ची शराब की तीव्र गंध आ रही थी व्यक्ति से शराब के सम्बन्ध में अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा हाथ जोडकर माफी मांगने लगा अभियुक्त का यह कार्य अंतर्गत मु.अ.स.118/20 धारा 60 EX ACT का दण्डनीय अपराध है पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया ।
