आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
आज़मगढ़। दिनाकं 20.11.20 को समय 14.24 बजे श्री रामसिंह पुत्र चन्द्रिका प्रसाद ग्राम नीबी थाना रानी की सराय आजमगढ़ के द्वारा बताया गया कि साहब मै कल दि0 19/11/2020 समय लगभग 20.30 बजे रात्री में मेरे चाचा नरसिंह के परिवार के लोगो व चाचा बुद्धीराम के परिवार से पारिवारीक पुरानी रंजिश को लेकर आपस में गाली गलौज हो रहा था कि आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि बुद्धीराम पुत्र श्यामा, द्रोपती W/O बुद्धीराम,धर्मवीर, अर्जुन पुत्रगण बुद्धीराम, व अर्तिमा पुत्री बुद्धीराम सभी लोगो ने अपने हाथ में लाठी डन्डा व राड लिये हुए व गाली गलौज देते हुए नरसिंह पुत्र श्यामा, व नरसिंह की पत्नी विमलावती देवी और नरसिंह का लड़का हिमांशु उर्फ कल्लू को मार पिट रहे थेजिससे इन लोगो के सर पर काफी चोटें आई, मौके पर ही नरसिंह बेहोश हो गये थे आसपास के लोगो के मदद से 108 एम्बुंलेस से सदर अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया वहां से स्थिती गंम्भीर होने से रेफर कर दिये रेफर करने के बाद वेदान्ता अस्पताल में तीनो लोगो की दवा इलाज चल रहा है स्थिती गंम्भीर है सुचना देने आया हूं । थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/20 धारा 147/308/323/504 भादवि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना व0उ0नि0 श्री उदय राज यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
आज दिनांक- 21.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के नेतृत्व मे व0उ0नि0 श्री उदय राज यादव मय हमराही के क्षेत्र मे मामुर था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद अभियुक्त गण– 1. बुद्धिराम पुत्र श्यामां सा0 नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 2. द्रोपती देवी पत्नी बुद्धीराम सा0 नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ कही जानें की फिराक में बेलइसा रमेश सिंह आई टी आई के सामनें मोजूद है यदि शीघ्रता की जाय तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास कर व0उ0नि0 मय हमराह मय मुखबीर के मौके पर रवाना हुआ पहुचनें पर मुखबीर ईशारे से एक व्यक्ति व एक महिला को चिन्हित कर हट बढ़ गया कि एक बारगी दोनो को नाम पता तस्दीक इत्मिनान कर नियमानुसार समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी मानवाधिकार आयोग व मा0 न्यायालय के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया व महिला अभियुक्त को म0का0 के निगरानी में रखकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
