आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़। थाना स्थानीय के मु0अ0स0 154/20 धारा 365/366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को अभियुक्त द्वारा भगाने में सहयोग किया जाना।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 23.11.2020 को उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 संजीव यादव के चौकी गोसाई की बाजार से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व चेकिंग वाहन कस्बा गोसाई की बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0 154/20 धारा 365/366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त महताब अहमद पुत्र स्व0 अलीअहमद उर्फ घुरहू निवासी मईखरगपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ अपने घर पर आया है मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महताब अहमद उपरोक्त को उसके घर से कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 154/20 धारा 365/366 भादविथाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
महताब अहमद पुत्र स्व0 अलीअहमद उर्फ घुरहू निवासी मईखरगपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SI विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 संजीव यादव