आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सेतु निर्माण से आवागमन की सुविधा
आसपास के लोगों ने जताई खुशी
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर, बनियापार, हसनपुर, सेमराडीह के बीच छोटी सरयू नदी पर सेतु निर्माण के लिए सेतु निगम के अधिकारी संग सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल ने निरीक्षण किया।
इस दौरान सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने कहा कि देवारा इलाके में सेतु निर्माण की परम आवश्यकता है वहां के लोग बाढ़ की विभीषिका से प्रतिवर्ष परेशान रहते हैं हमारा छोटा सा प्रयास है,
सेतु निर्माण से जहां आवागमन के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं देवारा क्षेत्र के लोगों को आने जाने में अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा
अब तक लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी कोई बीमार हो जाए कोई इमरजेंसी पड़ जाए तो आने जाने के लिए ढंग का कोई रास्ता तक नहीं था लेकिन अब सेतु निर्माण के साथ लोगों को सुविधा मिलेगी।