Breaking News

महराजगंज:- 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी  सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे  प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दि0 19.11.2020 विवेचक मय हमराही कर्मचारी गण के मौके से प्रस्थान कर अभियुक्त गण के  गिरफ्तारी हेतु उनके घर पर आया परन्तु दस्तेयाब नही हुए,  SI मय हमराही कर्म0 गण देखभाल क्षेत्र तथा  पुलिस अधीक्षक  के आदेश के अभियान के क्रम में तलाश वांछित/वारंटी व पेंडिंग विवेचना हेतु क्षेत्र मे मामूर था तो ज्ञात हुआ कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/20 धारा 354, 323, 504 IPC से सम्बन्धित अभियुक्तगणों द्वारा चार -चार लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना कारित की गयी है, जिससे गांव के लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है,  अतः  उ0नि0 मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों की बउम्मीद गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 246/20 धारा 354, 323, 504 IPC से सम्बन्धित एक अभियुक्त राममिलन यादव पुत्र हरिराम यादव साकिन मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ मोतीपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में मौजूद है, यदि आप जल्दी करेंगे तो मिल सकता है ।
उक्त सूचना पर विश्वास कर  उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी गण मय मुखबीर को साथ लेकर तत्काल प्रस्थान कर मोतीपुर गांव के बाहर एक गन्ने के खेत के पास पहुँचा तो मुखबीर गन्ने के खेत में छिपे एक लड़के की ओर इशारा कर हटबढ़ गया कि हम पुलिस वालें छिपते छिपाते  एकबारगी दबिश देकर व घेरकर उस लड़के को गन्ने के खेत में ही पकड़ लिया गया  । पकड़े गये लड़के से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राममिलन यादव पुत्र हरिराम यादव साकिन मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़ा गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 354, 504, 323 IPC का वांछित अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।
पूछताछ का विवरण-बदरियाफ्त राममिलन यादव पुत्र हरिराम यादव साकिन मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष पूछने पर जुर्म से इंकार करते हुए अपना सफाई बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय में देना बता रहा है । अभियुक्त का उक्त कृत्य 246/20 धारा 354, 323, 504 IPCके अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।
पंजीकृत अभियोग- 246/20 धारा 354, 323, 504 IPC, थाना- महाराजगंज, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- राममिलन यादव पुत्र हरिराम यादव साकिन मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- SHO श्री गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंउ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, का0 रामसरन

और नया पुराने