Breaking News

देवगांव:- लूटी गयी इनोवा गाड़ी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली देवगांव

आज़मगढ़। दिनांक 28.08.2020 को आवेदक सुनील यादव पुत्र भूखन यादव निवासी बैघरा थाना महराजगंज आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थनापत्र दिये कि दिनांक 26.08.2020 को अभियुक्त अरविन्द मिश्रा द्वारा खुद की इनोवा गाड़ी न. डीएल 04 सी एई 8141 को बुक करके ले जाना ड्राइवर को असलहा सटाकर हाथपैर बाधकर सरपत में फेक कर गाडी लेकर भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 187/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी पल्हना द्वारा की गयी। 

 पुलिस अधीक्षक  द्वारा गाड़ी की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कई टीमे बनाई गयी थी जिसके क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  के कुशल निर्देशन तथा  क्षेत्राधिकारी  के कुशल नेतृत्व में मै प्र0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराहको लेकर मु0अ0स0 187/2020 धारा 392/120बी भादवि  के वांछित अभियुक्तगण की तलाश एव सुरागरसी करता हुआ ग्राम परसूपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ जा रहा था कि शेरपुर बाजार के पास पहुचा तो जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि दिनाँक 26.08.2020 को आपके थाना क्षेत्र से जो इनोवाकार लूटी गयी थी उसमे शामिल एक अभियुक्त अरविन्द मिश्रा पुत्र रामस मिश्र नि0 परसूपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ इसी शेरपुर बाजार मे खड़ा है । जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है और गाड़ी भी बरामद हो सकती है । इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचा तो एक व्यक्ति खडा हुआ दिखायी दियातत्काल उस व्यक्ति को भागने का मौका दिये विना हमराही कर्म0गण की मदद से पकड लिया गया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अरविन्द मिश्रा पुत्र रामस मिश्रा नि0 परसूपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया । चूकि अरविन्द मिश्रा उपरोक्त थाना स्थानीय के मु0अ0स0 187/2020 धारा 392/120बी भादवि में वांछित अभियुक्त है अतः कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 18.11.2020 को समय लगभग 17.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया । इस अभियोग मे लूटी गयी इनोवा कार नं0 DL4CAE8141 के वारे मे कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि इनोवा गाड़ी ग्राम समेदा थाना सिधारी आजमगढ पिकू सिंह उर्फ सैनिल सिंह उपरोक्त के दरवाजे पर ढ़ककर रखी हुयी है अभियुक्त को साथ लेकर बताये गये स्थान से इनोवा गाडी को बरामद किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को वाद आवश्यक कार्यवाही मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- अरविन्द मिश्रा पुत्र रामस मिश्र नि0 परसूपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ 
बरामदगीः-इनोवा गाड़ीDL4CAE8141, चे0न0 MBJ11JV4007068089 तथा इं0न0 2KD9888495
पंजीकृत अभियोग- 
मु.अ.स. 187/2020 धारा 392/120बी / 411/419/420/467/468/471 भादविथाना देवगाँव आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1- प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2- उ.नि. त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने