Breaking News

जिले के पल्हना एवं अजमतगढ़ को छोड़ 20 क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सदर एवं सगड़ी तहसील तथा शिब्ली डिग्री कालेज में मतदेय स्थल बनाये जाने का प्रस्ताव पास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 नवंबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन -2020 हेतु जनपद के 20 क्षेत्र पंचायत कार्यालय (पल्हना एवं अजमतगढ़ को छोड़कर), 02 तहसील कार्यालय (सदर एवं सगड़ी) तथा एक शिब्ली डिग्री कालेज आजमगढ़ में मतदेय स्थल बनाये जाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन हेतु रिटर्निंग आफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को भेजा गया था, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

उक्त अनुमोदित मतदेय स्थलों पर जनपद में दिनांक -01 दिसंबर 2020 को गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सम्पन्न कराया जायेगा।

और नया पुराने