Breaking News

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु लाभार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण/अनुश्रवण हेतु गठित समिति की बैठक आहूत की गयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 नवंबर-- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जेपी सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 21 नवंबर 2020 को समय 11:30 बजे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु जनपद में लाभार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण/अनुश्रवण एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक आहूत की गयी है।
 उन्होंने संबंधित अपेक्षा की है कि दिनांक 21 नवंबर 2020 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समय 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समय से बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें।

और नया पुराने