आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर थाना क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुआ कि तरुण इन होटल तिराहा के पास दो व्यक्ति अवैध तमंचा लिए है जो किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने हेतु खड़े है ।जिसके क्रम में -दिनांक- 22.11.2020/23.11.2020 की रात थाना कोतवाली पर गठीत पुलिस टीम चर्च चौराहे पर दिवानी कचहरी के पास मौजूद थी कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि सचिन गौड़ व चन्दन मद्धेशिया, अभी कुछ दिन पहले सचिन जेल से छुटा हैं फिर व चन्दन को अपने साथ लेकर कोई वारदात करने की फिराक में तरुण इन होटल तिराहा के सामने गुमटी के पास खड़े है उनके पास नजायज असलहा हैं । सूचना पर विश्वास कर मय पुलिस टीम तथा मुखबीर को साथ लेकर तरूण होटल के पास पहुचकर एकबारगी दबिश दिया गया तो बदमाश अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागना चाहे कि पुलिस टीम द्वारा दो नफर बदमाशो को अवैध तमंचा व कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर क्रमशः मु0अ0सं0 324/2020 धारा 307,34 IPC बनाम 1. सचिन गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ साकिन काशीराम आवास कोढिया बस्ती मातबरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष 2. चन्दन मद्धेशिया पुत्र गोपाल मद्धेशिया साकिन राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली जनपद आजमढ़ उम्र 25 वर्ष तथा मु0अ0सं0 325/2020 धारा 3/25 A. Act. बनाम 1. सचिन गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ साकिन काशीराम आवास कोढिया बस्ती मातबरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किय जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. सचिन गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ साकिन काशीराम आवास कोढिया बस्ती मातबरगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. चन्दन मद्धेशिया पुत्र गोपाल मद्धेशिया साकिन राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली जनपद आजमढ़
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद .315 बोर तमचा मय एक अदद जिन्दा कारतुस
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 –324/2020 धारा 307,34 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 325/2020 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. कमलकान्त वर्मा मय हमराह चौ.प्र. रोडवेज थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. संजय तिवारी मय हमराह चौ.प्र. एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़
