Breaking News

बरदह:- बीस लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 21.11.2020 प्रभारी निरीक्षक बरदह श्री विनोद कुमार मय हमराह उ0नि0 श्री राजबहादुर यादव,का0 सुरेन्द्र शर्मा,का0 वृजेश गोड द्वारा चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन करते हुए बक्सपुर बाजार मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली एक व्यक्ति अपने हाथ मे पिपिया मे अवैध शराब लिये हुए सरायमोहन से बक्सपुर की तरफ आ रहा है । मुखबीर की इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीगण के मुखबिर के बताये गये स्थान की ओर निकले कि जैसे ही गुजरा पुल ग्राम इशहाकपुर पहुचे कि सामने से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा करने पर उक्त व्य़क्ति द्वारा पुलिस बल को देख पीछे मुड़कर भागने लगा । जिसको पुलिस बल द्वारा दौडाकर एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 04.50 बजे गिरफ्तार किया गया  । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछते पर अपना नाम सकलैन अहमद पुत्र इरशाद अहमद नि0 ग्राम उसरीखुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक सफेद प्लास्टिक के पिपिया मे 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-290/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सकलैन अहमद पुत्र इरशाद अहमद ग्राम उसरीखुर्रमपुर  थाना बरदह जिला आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 290/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स010/2017 धारा 379 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 65/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0स0 269/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

20 लीटर अवैध शराब

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक बरदह श्री विनोद कुमार मय हमराह उ0नि0 राजबहादुर यादव,का0 सुरेन्द्र शर्मा,का0 वृजेश गोड थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने