Breaking News

गम्भीरपुर:- अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आज़मगढ़। दिनांक 21.11.2020 को SI सतीश कुमार यादव मय हमराही बृजेश शर्मा वास्ते देखभाल क्षेत्र चिवटही मोड़ पर मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति धरनीपुर विषया मोड़ के पास से गम्भीरपुर की तरफ अवैद्य तमन्चा लिये हुए जा रहा है ।जिसे एक बारगी दबिश देकर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम राम ऋतुन चौहान पुत्र शम्भूनाथ चौहान निवासी मिर्जापुर दयालपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष बताया जिसके पास से एक अदद देशी तमंचा नाजायज .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार व उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशों का पालन किया गया गिरफ्तारी दिनांक 21.11.20 को समय करीब 20.30 बजे हिरासत पुलिस में लेकर बरामद असलहा व कारतूस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 201/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

और नया पुराने