आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। राजमित देवी पत्नि केशव चौहान व वादी राजनरायन निवासीगण बैजाबारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमे विपक्षीगण द्वारा एक-दूसरे पक्ष को ट्रैक्टर से नाली की पटी टूटने की बात को लेकर मार पीट करने जिससे दोनो पक्षो के लोगो का बेहोश हो जाने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 226/20धारा147/148/308/323/352/504/506/427 भादवि व 227/20 2020 धारा 147/148/323/352/452/504/506/308 भादवि थाना रौनापार पंजीकृत कराया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः18.11.2020 से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 226/2020 व 227/20 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तगण 1.अजय उर्फ सोनू पुत्र राजनरायन 2. शन्नी पटेल पुत्र राजनरायन पटेल 3.अर्जून चौहान पुत्र महेश चौहान समस्त निवासीगण बैजावारी थाना रौनापार आजमगढ़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बाजार गोसाई मोड़ से समय लगभग 16.20 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 226/20धारा147 /148/308/323/352/504/506/427 भादवि रौनापार जनपद आजमगढ़
2. 227/20 2020 धारा 147/148/323/352/452/504/506/308 भादवि, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. जवाहिर पुत्र अकलू निवासी ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. सुदामा पुत्र अगनू निवासी ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.गोविन्द पुत्र सुदामा निवासी ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 ज्ञान प्रकाश तिवारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़