आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 दिसम्बर-- आगामी क्रिसमस-डे पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर बिलरियागंज से केक, क्रीम, बटर, रस्क के 04 नमूने तथा तकिया सबा बेकर्स उत्पाद एवं फैजान खान के यहाॅ से मैदा सहित कुल 07 नमूने संग्रहित कर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।जिसकी जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
