आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़। दिनांक 23.12.2020 को श्री विजय नारायन यादव पुत्र राम आसरे निवासी नंदना बाजार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 21.12.2020 को नकुल प्रजापति पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा मेरे घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन से रास्ता अवरूद्ध कर दिया था । मेरे लड़के मंगेश उर्फ भोरू यादव द्वारा रास्ता साफ करने के लिए कहा गया तो बात ही बात में नकुल प्रजापति द्वारा मेरे लड़के को चाकू मार दिया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/20 धारा 307/504 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ईनामिय़ा अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 24.12.2020 को उ0नि0 श्री रविन्द्र प्रताप यादव मय हमराह हे0 का0 हरिन्द्र यादव द्वारा दौरान क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग अभियान के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नकुल प्रजापति पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर को कनैला से समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त नकुल प्रजापति पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि मैने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया था।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 181/20 धारा 307/504 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
नकुल प्रजापति पुत्र रामफुलेल निवासी एकडल्ला थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव मय हमराह हे0का0 हरिन्द्र यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
