आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महराजगंज
आज़मगढ़। वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक महराजगंज श्री गजानन्द चौबे के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24/12/20 को उ0नि0 (प्रशिक्षु) मय हमराही कर्मचारीगण तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आप जिस वारंटी अभियुक्त की तलाश कर रहे है वह अपने घर पर ग्राम चौकन्ना रामचन्दर में मौजूद है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है ।इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराहीयान के साथ वारंटी के घर पहुँचा तो घर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा मिला जिससे राकेश साहनी उपरोक्त के बारे में पूछा गया तो बताया कि मैं ही राकेश साहनी हूँ । बाद बताने सम्बन्धित अ0सं0 241/04 धारा 363, 366, 376 IPC के वारंटी को समय करीब 10.35 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0सं0 241/04 धारा 363, 366, 376 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त राकेश साहनी पुत्र हरिशचन्द्र साकिन चौकन्ना रामचन्दर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 241/2004 धारा 363,366,376 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0- 92/2018 धारा 147,149,308,323,452,504,506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-261/2017 धारा 147, 148, 308, 323, 324, 504, 506 भादवि थाना महराजगंज
आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 (प्रशिक्षु) योगेन्द्र प्रसाद मयहमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
