Breaking News

अभिभाषक समिति सगड़ी के वार्षिक मतदान की बढ़ी सरगर्मी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। अभिभाषक समिति सगड़ी के वार्षिक मतदान के लिए नामांकन वापसी के साथ ही आज से सरगर्मी बढ़ गई, आज सगड़ी अभिभाषक समिति मतदान के नामांकन वापसी पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार राय ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया।
वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए परमहंस मौर्य और कोषाध्यक्ष पद पर रमेश यादव  का निर्विरोध  निर्वाचन सुनिश्चित है। अध्यक्ष पद के लिए ओंकार नाथ त्रिपाठी व अनिल कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश राय, सुखदेव दुबे, हरेंद्र बहादुर सिंह, मंत्री पद के लिए पतिराम यादव व सूर्यभान यादव, सह मंत्री पद के लिए वेद प्रकाश शुक्ला राजेश राय व संजय कुमार राय के बीच 30 तारीख को मतदान संपन्न कराया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता मणिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि- सगड़ी अभिभाषक समिति में कुल 98 मतदाता हैं।

और नया पुराने