आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर पर न्याय पंचायत अलीपुर की शिक्षक संकुल की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में न्याय पंचायत के सभी 5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक संकुल शिक्षा एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस बैठक में मिशन प्रेरणा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम जैसे ई पाठशाला, शिक्षण योजना निर्माण, छात्रों को घर घर पहुंच कर समय सारणी, अलार्म ऐप, दीक्षा एप डाउनलोड करा कर बच्चों को मोबाइल व टीवी, रेडियो से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। जो बच्चे छूट जा रहे हैं उनके घर जाकर मोहल्ला पाठशाला चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय घोषित करने की जिम्मेदारी शिक्षक संकुल को दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से कमलनयन अनिल मिश्रा दीपचंद प्रसाद जर्रार हुसैन हरकेश मिश्र पूनम यादव ममता चौबे सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
