आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील केश्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयीे का जन्मोत्सव राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले मनाया गया। दिनांक 21 से 25 दिसंबर 2020 की अवधि तक वाजपेई जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस क्रम में 21 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता, 22 दिसंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता, 23 दिसंबर को काव्य पाठ, 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के ओजस्वी भाषण का प्रसारण और 25 दिसंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक 23/12/2020 को संस्था के प्राचार्य डॉ रामअवध सिंह यादव के अध्यक्षता में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कुमारी निशा के सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ, स्वागत गीत सुनील गौड़ ने प्रस्तुत किया, कविता पाठ जो पूर्व प्रधान प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई पर हुई, इसमे अंतिमा मौर्य, ब्यूटी यादव, बलवंत पाल और सुनील गौड़ ने भाग लिया।
रविंद्र कुमार ने भाषण प्रस्तुत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अजय धर, नरेंद्र कुमार, सचिन तेंदुलकर तथा रघुनंदन सिंह ने भाग लिया, 25 दिसंबर को संपन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता में देवी लक्ष्मी, रिया चौरसिया, डिंपल मौर्या आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी नितेश जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि- वाजपेयी जी का व्यक्तित्व विराट था वह कवि, पत्रकार, लेखक,आदि गुणों को एक साथ समेटे हुए थे। जायसवाल जी ने आगे कहा कि- उनके कार्यों से प्रभावित होकर नेहरू जी ने कहा था कि आप भविष्य के प्रधानमंत्री हैं। शैलेश सिंह एन.एस.एस. प्रभारी ने कहा कि- विपक्ष के नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी, किंतु सत्ता पक्ष ने विश्वास किया व भारत नेतृत्व हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ जो अमेरिका के न्यूयॉर्क में भेजा और उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने बताया कि- जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब परमाणु बम का परीक्षण भारत में हुआ और भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा, प्राचार्य एवं प्राध्यापक ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया और आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के बाबू जनार्दन राय व बृजेश शर्मा और चंद्रशेखर यादव उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड रुपए की नई किस्त का हस्तांतरण।
जनपद आजमगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 700143 कृषक परिवारों को रु0 2000 की नई किस्त का हस्तांतरण किया गया।
आजमगढ़ 25 दिसम्बर-- मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश शासन/प्रभारी मंत्री आजमगढ़ सुरेश राणा द्वारा भारत रत्न स्व0अटल बिहारी बाजपेयी (मा0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री) की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन तथा स्व0अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गयाl
प्रभारी मंत्री जी द्वारा कृषि मेले में लगाए गए सामाजिक वानिकी, समाज कल्याण, दिव्यांगजन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, फल संरक्षण, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग, तथा कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया एवं स्टालों से कीटनाशक दवाओं, ब्लैक पॉटरी, कृषि यंत्रों, बीज आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई
इसी के साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किसानों से संवाद एवं पीएम किसान की अगली किस्त जारी करने का कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गयाl इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड रुपए की नई किस्त का हस्तांतरण बटन दबाकर किया गयाl
इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 700143 लाभार्थियों के खाते में रुपए 2-2 हजार की छठवीं किस्त भेजी गईl
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा ओड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा आदि अन्य राज्यों के किसानों से बातचीत की गईl साथ ही किसानों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर अपना-अपना अनुभव साझा किया गयाl
प्रधानमंत्री ने पीएम किसान एवं अन्य कृषि कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बतायाl
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कृषकों से कहा कि इस समय चीनी पर आयात ड्यूटी को 15% से बढ़ाकर 100% तक कर दी गई हैl उत्तर प्रदेश राज्य भारत में चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन कर रहा हैl
उन्होंने बताया कि यूरिया को नीम कोटेड कर दिया गया है, जिससे अब नकली यूरिया बनना बंद हो गया हैl उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनने के बाद औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगाl
इसी के साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 700143 किसानों को लाभान्वित किया गया हैl खरीफ फसल में 21546 कृषकों एवं रबी फसल में 56413 को बीज का वितरण किया गया हैl बीज वितरण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा हैl 1100 कृषकों को कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र एवं फार्म मशीनरी बैंक द्वारा 4 कृषकों को ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराया गया हैl इस समय 7907 कृषकों से धान की खरीद की गई है, जो 56% हैं, फरवरी 2021 तक और ज्यादा खरीद हो जाएगीl फसल अवशेष प्रबंधन में 301 वर्मी कंपोस्ट से कृषकों को आच्छादित किया गया हैl 83 कृषकों को सोलर पंप से आच्छादित किया गया हैl जनपद में 37 पशु आश्रय स्थल चल रहे हैंl इसी के साथ ही मनरेगा के अंतर्गत 83 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया हैl
इसी के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन, फसलों में लगने वाले रोग एवं उपचार,भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, धान व गेहूं फसल के संबंध में विस्तार से बताया गयाl
इसी के साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों में लगाए गए नोडल अधिकारियों द्वारा कृषकों को बुलाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 6वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को एलईडी/प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गयाl
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ के अधिष्ठाता प्रो0 डीके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 केएम सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासन/पुलिस के अधिकारी गण उपस्थित रहेl
प्रभारी मंत्री आजमगढ़ सुरेश राणा ने रैन बसेरों का किया आकस्मिक निरीक्षण।
आजमगढ़ 25 दिसम्बर-- मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश शासन /प्रभारी मंत्री आजमगढ़ सुरेश राणा द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2020 को देर रात्रि जिला अस्पताल में स्थित रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गयाl
प्रभारी मंत्री ने कहा कि रैन बसेरा मे कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा जाए एवं ऐसी व्यवस्था की जाए कि शहर में किसी भी व्यक्ति को खुले में न सोना पड़ेl
इस अवसर पर जिला अधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा तथा बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह उपस्थित रहेl
पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त कहाँ कहाँ हुई नए कंटेंमेंट जोन की कार्यवाही पढ़े विस्तृत खबर।
आजमगढ़ 25 दिसम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में री-ओपन के संबंध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि दिनॉक 24 दिसम्बर 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1- राजस्व ग्राम खराट, तहसील मार्टिनगंज, 2- राजस्व ग्राम बड़गहन, तहसील मार्टिनगंज, 3-राजस्व ग्राम सरैयाकला तहसील फूलपुर में व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1- राजेश के घर के आसपास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम खराट, तहसील मार्टिनगंज, 2-संजय के घर के आसपास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बड़गहन, तहसील मार्टिनगंज, 3-सुरेंद्र तिवारी के घर के आसपास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम सरैयाकला तहसील फूलपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फर्म्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
अलविदा 2020: कोरोना हम तक न पहुंच बीच खड़ा रहा कोविड कंट्रोल रूम।
सात विभागों के 170 से ज्यादा कर्मचारी लगे रहे रात-दिन संक्रमण फैलने से रोकने की व्यवस्था में।
अस्पताल में भर्ती कराना, होम आइसोलेशन की व्यवस्था, दवा आदि सभी इनकी जिम्मेदारी।
आजमगढ़- 25 दिसम्बर-- 2020 के अलविदा होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन इस वर्ष के दौरान जनपद के मानवता के इतिहास में कुछ ऐसे कार्य हुए जो आने वाले वर्षों में इतिहास के तौर पर याद किए जाएंगे। जिला अधिकारी राजेश कुमार ने कहा की कोरोना की महामारी ने जहां पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया, वहीं उसके संक्रमण से मानवता को बचाने की कोशिशें भी मिसाल बनीं। जनपद के राजकीय महिला इंटर कालेज (जीजीआईसी) में बने कोविड कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने में जबरदस्त भूमिका निभाई। साथ ही फ्रेंटलाइन वर्कर के लगातार 8-9 महीने के कड़ी मेहनत का परिणाम है जनपद सुरक्षित हैं |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के मिश्रा बताते हैं कि कोविड का प्रसार रोकने और मरीज को स्वास्थ सुविधा देने में सात विभागों के 170 के करीब कर्मचारियों के दिन-रात की मेहनत का नतीजा आज जनपदवासी इससे कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। कोरोना के पीक सीजन अगस्त-सितंबर में जब हम और आप सोते थे तब ये कर्मचारी हमारे-आप जैसे किसी सामान्य परिवार से कोविड पाजिटिव हुए मरीज का या तो हालचाल लेने, उसकी व्यवस्था में कमी जानने या मरीजों और उनके परिवारों को जरूरी व्यवस्था कराने में लगे रहते थे।
कंट्रोल रूम बनने के बाद से 24 दिसम्बर तक 5949 कोविड पाजिटिव मरीजों की इस कंट्रोल रूम ने व्यवस्था की। 24 दिसम्बर को कंट्रोल रूम की देखरेख में 152 सक्रिय मरीज थे। 1218 मरीज हास्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके थे। 4485 मरीज होम आइसोलेशन से बाहर आ चुके थे जबकि 37 मरीज होम आइसोलेशन में चल रहे थे। लगभग 1937 कैंटेनमेंट जोन घोषित कर कोविड के प्रसार पर रोक लगाने की कोशिश की। इसका नतीजा है कि जहां अगस्त तक हर दिन औसतन सौ के लगभग मरीज मिल जाते थे दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में यह संख्या घटकर यह संख्या औसतन 8 से 12 के बीच हो गई है। 24 दिसम्बर को 11 रोगी मिले।
कोविड कंट्रोल रूम के नोडल और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया की कोविड पाजिटिव मरीज की जानकारी मिलते ही सबसे पहले कोविड कंट्रोल रूम में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की इकाई उससे बात कर उसे जरूरी दिशा-निर्देश देती है। साथ ही कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम को मरीज के सम्पर्कियों का पता लगाने और सैम्पलिंग कराने के लिए सूचना दी जाती है। कोविड पाजिटिव मरीज की सूचना प्रवर्तन विभाग के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी निगरानी समिति को भी दी जाती है जिससे कि कैंटेनमेंट जोन का निर्धारण हो सके और उस क्षेत्र में सख्ती के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा सके। इसी के साथ त्वरित कार्रवाई बल (आरआरटी टीम) को भी सूचना दी जाती है। यह टीम ही मरीज की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर कंट्रोल रूम को यह सुनिश्चित कराती है कि मरीज होम आइसोलेशन में रहने लायक है या उसे कोविड हास्पिटल में भेजना जरूरी है। यदि मरीज होम आइसोलेशन में रखा जाता है तो आरआरटी टीम तत्काल उसे दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश देती है। साथ ही होम आइसोलेशन के मरीज को पोर्टल पर अपडेट करने के साथ होम आइसोलेशन प्रकोष्ठ को सूचित करती है जिससे कि आरआरटी टीम होम आइसोलेशन मरीज की नियमित देखभाल कर सके।
यदि आरआरटी टीम यह सुनिश्चित करती है कि मरीज होम आइसोलेशन में रहने लायक नहीं है तो कंट्रोल रूम एम्बुलेंस उपलब्ध कराकर उसे संबंधित कोविड हास्पिटल में भेजवाकर इलाज सुनिश्चित कराती है। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले तथा कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों से सम्पर्क कर और उनका फालोअप लेकर जरूरत के अनुसार कार्रवाई करते रहते हैं।
शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ: इस प्रकोष्ठ में मरीज या आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही अपनी किसी शंका का समाधान कर सकता है। या कोविड-19 संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है। जिन लोगों का कोविड-19 जांंच के लिए सैम्पल लिया जाता है उन्हें जांंच का परिणाम न आने तक टेलीफोन द्वारा होम कोरेंटाइन होने की सलाह दी जाती है। साथ ही निगेटिव परिणाम आने पर भी प्रकोष्ठ ही इसकी टेलीफोन पर सूचना देता है। कोविड-19 कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नम्बर-05462356039, 05462356040, 05462356041, 05462356044। टोल फ्री नम्बर-18008896734।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
पुलिस को अच्छे कार्य व क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने पर थाना परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित।
आज़मगढ़। सरायमीर थाना प्रभारी व पुलिस को अच्छे कार्य व क्षेत्र को अपराध मुक्त करने पर थाना परिसर में सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरायमीर क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ता अधिवक्ता मोहम्मद आज़म व मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इंडिया राष्ट्रीय मनोज पटेल अपने टीम के साथ थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एस एस आई समशेर यादव, एस आई विपिन सिंह, आशुतोष मिश्र व थाना में उपस्थित सभी महिला पुरुष कांस्टेबल को पदक चिन्ह, डायरी, साल व सम्मानित प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रमुख इफ्तेखार अहमद ने कहा कि सरायमीर थाना प्रभारी हर समय मानवाधिकार को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र अपराध मुक्त करने का कार्य किया मैं इस पर थाना प्रभारी को बधाई देता हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि अच्छा कार्य करने वाला किसी भी विभाग क्षेत्र का हो उसके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित करना चाहिए ताकि कार्य करने की हौसला बढ़े।इस मौके पर डॉ. सोनी, मोहम्मद शाहिद, असफर, सलमान, मोहम्मद आरिफ, अबु जैद, बरकतुल्लाह अब्दुल्लाह क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
जमात-ए-इस्लामी हिंद सरायमीर द्वारा पत्रकार को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित।
आज़मगढ़। जमात-ए-इस्लामी हिंद सरायमीर द्वारा पत्रकार को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आग़ाज़ हाफिज सेराजुद्दीन के द्वारा पवित्र कुरआन के तेलावत किया गया। उसके बाद मौलाना अतिकुर्रहमान ने कहा कि लोकतंत्र के ये चार स्तम्भ न्यायपालिका कार्यपालिका विधायका मीडिया है मिडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। जब जब न्यायपालिका कार्यपालिका और विधायिका में बिखराव देखता है तो मीडिया अपने द्बारा उसको उजागर कर बिखरने से रोकने का कार्य करती है। सरायमीर क्षेत्र के पत्रकार इमानदारी के साथ रात दिन एक कर जनता की समस्यायों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। उसके बाद इमानदारी व निशपक्ष कार्य करने वाले क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद आमिर, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद सादिक, अबु हमजा, शोएब आलम, अबु बशर को नव की डायरी,कण्डर वह एक किताब लेकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यक्रम का संचालन मौलाना साबिर अली, अध्यक्षता मौलाना अकील अहमद ने किया। अंत में अकील अहमद ने उपस्थित सभी पत्रकारों को अपना समय देने पर बधाई दी।
थाना सिधारी
सिधारी: गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़। 1. मु0अ0सं0 214/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा सा0 मुंशी का पुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ फरार था । 2. मु0अ0स0 168/20 धारा 457/380/411/414/34 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ मे वादी चन्द्रपति यादव पुत्र सव बनवारी सा0 खेमऊपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के घर मे घुसकर सोने व चादी के आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बंध मे।
दिनांक-25.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त मे भ्रमणशील होकर नयापुल तिराहा पर मौजूद थे कि विश्वास सूत्रो से सूचना मिली की मु0अ0सं0 214/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से संबधित वंछित अभि0 दिनेश वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा सा0 मुंशी का पुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ हाईडिल चौराहा पर मौजूद है ।सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक हमराह कर्म0गण को मकसद बताते हुए हाईडील चौराहा के पास पहुचे तो पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा चारो तरफ से घेर कर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दिनेश वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा सा0 मुंशी का पुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ बताया । गिरफ्तारी/उक्त मुकदमे का वाछिंत होने का बताते हुए समय करीब 07.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
थाना- बरदह
बरदह: तमंचा व कातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़। दिनांक 24.12.2020 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिग बैक व शान्ति व्यवस्था डियूटी रोकथाम जुर्म ,पेण्डिग विवेचना तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध व्यक्ति मे मामूर होकर ग्राम रहमतगंज पहुचकर सभी कर्म0गण से अपराध रोक थाम के विषय मे बात कर रहे थे कि मुखबीर खास ने बताया कि बीकापुर से बक्शपुर की तरफ एक व्यक्ति आ रहा है। उसके पास नाजायज असलहा व कारतूस है मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर मुखबीर को वही छोड कर सरकारी जीप से आगे बढे की बक्सपुर चौराहे से 10 कदम पहले युनियन बैंक की तरफ किनारे बाई तरफ गाडी खडी कर के इन्तजार करने लगे कुछ देर बाद बीकापुर की तरफ से एक व्यक्ति पहुचा तो पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर बीकापुर चौराहे से समय करीब 22.35 बजे पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम शाहनवाज पुत्र सदरे आलम ग्राम बन्जारेपुर थाना गौराबादशहपुर जनपद जौनपुर उम्र-27 वर्ष बताया तथा पूछ ताछ व जामा तलाशी ली गई तो एक अदद तंमचा 12 बोर , 03 अदद जिन्दा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0316/20 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
थाना तरवां
तरवां: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारन्टी/ की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक तरवां के निर्देशन मे उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0सं0 196/2020 धारा 354 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त शमसुद्दीन नाई पुत्र असलम नाई सा0 टाण्डाडीह थाना तरवां आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष जो अपने घर पर मौजुद मिला जिसको कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 12.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पिता की डांट से नाराज बेटा घर से था गायब, पुलिस ने किया बरामद।
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। मु०अ०सं० 353/20 धारा 363 IPC थाना कोतवाली आज़मगढ़ से सम्बंधित कथित अपरह्यत 16 वर्षीय सत्यम श्रीवास्तव पुत्र ओमकार नाथ श्रीवास्तव निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली आज़मगढ़ , जो दिनाँक 22/12/2020 को बड़े ही नाटकीय ढंग से अपने पिता से फोन से अपरान्ह करीब 4 बजे बात करने के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके कहीं चला गया था, जिसके संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, सर्विलांस सेल आज़मगढ़ की मदद से काफी तलाश के बाद उक्त कथित अपरह्यत 16 वर्षीय सत्यम श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी पहाड़पुर SI विनय कुमार दुबे व चौकी प्रभारी फरिहा रत्नेश दुबे के द्वारा दिनाँक 24/12/2020 को रात्रि में फरिहा थाना निज़ामाबाद में भारत पेट्रोल पंप से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर मालूम हुआ कि किसी बात को लेकर माता पिता के डांटने की वजह से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर इधर उधर भटक रहा था।
भैस की लूट की योजना बनाया रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया।
रिपोर्ट विशाल कुमार
अतरौलिया -आजमगढ़ .स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगांव में बीती रात लगभग 3:00 बजे एक दर्जन अज्ञात डकैतों ने आतंक के बल पर जबरदस्ती एक भैंस लाद लिया और दूसरी भैंस लादत्ते समय ग्रामीणों ने डकैतों पर धावा बोल दिया डकैत दूसरी भैंस छोड़कर ईटा पत्थर चलाते हुए फरार हो गए जिससे ग्रामीणों ने आतंक व्याप्त हैl
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वास गांव में बीती रात लगभग 3:00 बजे एक दर्जन डकैतों ने सिद्धू धोबी पुत्र स्वर्गीय राम नाथ की भैंस को पिकअप पर लाद दिया डकैत उनके भाई मोहन की भैंस को मादक पदार्थ सुधाकर लादने का प्रयास कर ही रहे थे कि उनकी पत्नी की नींद खुल गई उनके विरोध करने पर उन्होंने उनकी पत्नी पर असलहा सटा दिया और उनकी भैंस पिकअप पर लादने लगे.शोर सुनकर ग्रामीणों ने डकैतों को चारों तरफ से घेर लिया तथा ईट पत्थर चलाने लगेl
पड़ोसियों के डकैतों से मोड़ा लेने पर डकैत भी ईट पत्थर चलाने लगे और दूसरी भैंस छोड़कर मौके से फरार हो गए l
ग्रामीणों के अनुसार डकैत पहले गदनपुर निवासी फूलचंदकुमार के यहां भैंस लादने गए थे. वहां ग्रामीणों के विरोध करने पर वहां से फरार हो गए तत्पश्चात डकैत कबीरूद्दीन पुर निवासी वीरा कुमार के यहां बकरी लादने गए कि वहां भी ग्रामीणों के विरोध करने पर असलहा सटाकर उनकी साइकिल लाद लिया.तत्पश्चात बांसगांव आकर घटना को अंजाम दियाl
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डकैत 2 भैंस पिकअप पर पहले से लादे हुए थे तथा हथियार व ईट पत्थर से लैस थेl ग्रामीणों के अनुसार 15 दिन पूर्व बांसगांव बाजार में ताला तोड़कर डकैतों ने एक दर्जी के दुकान पर लगभग 50000 का माल साफ कर दिया थाl उसके 1 माह पूर्व बांसगांव बाजार में ही 5 दुकानों का एक साथ ताला तोड़कर लाखों का माल पार किया था l
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि में पिकेट ड्यूटी लगाए जाने की मांग की थी किंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई l पीड़ित सिद्धू धोबी द्वारा स्थानीय थाने पर घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया है.उपनिरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा घटना की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है lघटना से आक्रोशित गांव के तमाम लोगों ने भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा से मिलकर पुलिस प्रशासन से रात्रि में पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाए जाने की मांग की हैl