आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 दिसम्बर 2020-- मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 शासन/प्रभारी मंत्री आजमगढ़ सुरेश राणा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में कल दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न सं0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती पर कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में कृषि मेला, गोष्ठी,एवं प्रर्दशनी के तैयरियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि समस्त विकास खण्डों में एवं कृषि महाविद्यालय कोटवा में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जिलाधिकारी से कहा कि किसानों को बैठने एवं भोजन की व्यवस्था सुनश्चित कराये। एलईडी टीवी को पहले से चेक करा ले। समस्त विकाास खण्डों में नोडल अधिकारी बनाये गये है उनका नम्बर पार्टी के पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दे।
इसी के साथ ही मा0 प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केन्द्रों पर टोकन व्यवस्था से धान खरीद करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिए। एवं धान खरीद का माॅनिटरिगं करने निर्देश भी दिए। जिन धान क्रय केन्दों पर बोरों की कमी हो, वहा उसका निस्तारण कराये। समस्त नगर पंचायतों के कार्ययोजना के अनुसार माॅनिटरिंग करे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके मिश्रा, डीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धु्रव सिंह व लालगंज ऋषिकान्त राय, सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।