आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर
थाना सरायमीर
आज़मगढ़। सरायमीर स्थानिय थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व गोली कांड का खुलासा करते हुए तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 08.12.2020 को मनीष यादव पुत्र अनिरूद्ध यादन निवासी रेवला नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारने के सम्बन्ध में रामप्रकाश यादव , रामसिंगार यादव पुत्रगण पुरूषोत्तम यादव निवासीगण बरबसपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने धारा 307 में मुकदमा किया उसके बाद एसआई श्री जितेन्द्र कुमार राय के द्बारा विवेचना के दौरान वादी
मनीष से गहराई से पूछ ताछ करने पर बताया कि मेरा बगल के गाँव बरबसपुर के निवासिनी अंजली से प्रेम सम्बन्ध था ।उसके परिजन उसकी शादी दुसरे से कर रहे थे।उसको रोकने / खुद से शादी करने का दबाव बनाने के लिये मैने दिनांक 08.12.20 को अपने पास रखे तमन्चे से खुद अपने पेट में गोली मार लिया तथा लड़की अंजली के चाचा रामप्रकाश आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया था । पुलिस ने मनीष यादव उपरोक्त के निशानदेही पर गवाहान के समक्ष कल दिनांक 17.12.2020 समय करीब 17.20 बजे बरबसपुर सफेदा बाग की झाड़ी से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर मनीष यादव पुत्र अनिरूद्ध यादव निवासी रेवला नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 236/20 धारा 3/25 आर्स एक्ट दर्ज कर न्यायालय भेजा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 236/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मनीष यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव निवासी रेवला नन्दाँव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 श्री अनिल कुमार सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार राय थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3.उ0नि0 रामकृष्ण सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
4. का0 हरेन्द्र प्रताप सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
5.का0 हिमान्शू सिह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।