Breaking News

साठ दुकानों की बहुमंजिला अल परवेज़ काम्प्लेक्स का पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने किया उद्घाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। विकास खंड सठियांव के मुबारकपुर  एमपी इंटर कॉलेज के प्रबन्धक समाजसेवी युवा मोहम्मद शहज़ाद ने अपने पिता मरहूम   परवेज़ अहमद साहब के नाम पर 60 दुकानों की बहुमंजिला कस्बा मुबारकपुर के अलीनगर कटरा जीयनपुर मार्ग स्थित अल परवेज़ कंपलेक्स का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबकारी व एमएलसी यशवंत सिंह ने फीता काटकर किया।
इस दौरान इस कंपलेक्स के मालिक मो० शहजाद व भी मौजूद रहे, है, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि- हमारे मित्र स्व० परवेज अहमद के पुत्र शहजाद द्वारा कंपलेक्स को खोलकर मुबारकपुर के लोगों को नए रोजगार में बढ़ावा देने का काम किया है, पत्रकारों के पूछे जाने पर किसान आंदोलन के बारे में कहा कि- यह किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि राजनीतिक परक है, किसान हित में भाजपा सरकार कार्य कर रही है, जो बिल पास हुई है, वह किसानों के हित में रखते हुए पास की गई है, किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि राजनीतिक लोग आंदोलन को हवा दे रहे हैं।
उद्घाटन के मौके पर, सठियांव आरके ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव, मुन्ना सिंह, ब्लाक प्रमुख सतीश सिंह, समाजसेवी  अरविंद सिंह, सठियांव चीनी मिल सभापति पराग यादव, समाजसेवी बिलाल अहमद आज़मी,  पूर्व प्रधान हाजी जमाल अन्सारी, अरबी यूनिवर्सिटी मुबारकपुर के प्रबंधक हाजी सरफराज अहमद अंसारी व भारी संख्या में जनप्रतिनिधि से लेकर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में अल्परवेज़  कांप्लेक्स के मालीक युवा समाजसेवी मोहम्मद शहजाद अहमद ने आए हुए मेहमानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया उन्होंने बताया कि- इस कांप्लेक्स की खासियत है कि 60 दुकानों पर आधारित जिसमें एक ही छत के नीचे हर तरह के सामान कपड़े बच्चों के खिलौने खाने पीने सभी चीजों की सेवा उपलब्ध है।

और नया पुराने