Breaking News

किसान बिल के विरोध में भारतीय किसान सभा ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सगड़ी तहसील के मालटारी गांव में गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ कर कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया। केंद्र सरकार से किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की।
भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- सरकार की कृषि बिल किसानों के हित में नहीं है।इससे किसानों का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। किसान की खेती कांट्रेक्ट पर सरकार ले लेगी । जिससे किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। पूंजीपति किसानों की उपज का भंडारण करने के बाद उन्हीं सामानों को अपनी मनमर्जी से महंगे दामों पर बेचेगा । जिसे खरीदना किसान की मजबूरी हो जाएगी। ऐसे में किसान बेरोजगार तो होगा ही साथ ही अपनी कृषि भी गंवा बैठेगा।
गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के ब्लॉक मंत्री योगेंद्र सिंह पटेल, अरुण राय, अशोक राय, बहादुर सिंह, राजेश, प्रमोद , नगीना, धर्मेंद्र ,सुनील, तेज बहादुर आदि लोग रहे।

और नया पुराने