Breaking News

ठंड में गरीबों के लिए संकटमोचन बने शंकर यादव, किया कम्बल वितरण, लोगों ने दी दुवाएं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: 23 दिसंबर-- सगड़ी की सियासत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने समाज सेवा का जो पैगाम दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। शंकर यादव के अतीत का यदि आपने अवलोकन कर लिया तो वर्तमान में उनके व्यक्तित्व की परिभाषा को समझने में आसानी होगी। 

शंकर यादव ने आज फिर गरीबों के बीच इस ठंड में कंबल वितरण कर एक बार फिर समाज सेवा का पैगाम दिया है।
सगड़ी तहसील के ग्राम पंचायत ओढरा सलेमपुर में सैकड़ों महिलाओं  बच्चों और पुरुषों में कंबल वितरित किया। 
कंबल पाकर जहां लोग उनके इस नेक कार्य की सराहना कर रहे थे।
वहीं बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष दुआएं दे रहे थे कि एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी।
इस दौरान सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- इस कड़ाके की ठंड में गरीब ठंड से कराह रहा है। हमने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, कि गरीबी कैसी होती है। हम से जो भी मदद हो सकती है, मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
 कम्बल पाने वालों में चंद्रमी, कालिंदी, आशा, श्याम दुलारी, दुर्गा, धनौती, सुंन्नर, चंद्रमी, सुभावती, फूलमती, रीता, सुनीता, इशरावती सहित सैकड़ों महिलाओं पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

और नया पुराने