Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में अवैध गांजा, तमंचा व कातरतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़। आज दिनांक 22.1.2021 को SHO संदीप यादव मय हमराह थाना स्थानीय से प्रस्थान कर लगङाबीर बाबा बहद ग्राम सेमा पहुचे कि उ0नि0  विजय प्रताप सिंह हस्बुल तलब आ गये कि लगङाबीर बाबा के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग मे मामूर थे कि एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति धनहुआ की तरफ से आते हुए दिखायी दिये कि प्र0नि0 मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो को रोकने का इशारा किये तो दोनो व्यक्ति पास आये औऱ तुरन्त ही अपनी मोटर साइकिल मोङकर पीछे भागने का प्रयास किये कि मोटर साइकिल असन्तुलित होकर सङक के किनारे गिर गये और पैदल ही गिरते पङते भागने लगे कि प्र0नि0 मय अधिकारी/कर्मचारी गण के सहयोग से पकङने का प्रयास किया तो भागने वाले दोनो व्यक्तियो मे से एक व्यक्ति ने ललकारते हुए कहा कि साले पुलिस वाले है बचने ना पाये मारो सालो को इस पर दूसरे व्यक्ति ने पहने हुए पैंट के फेटे से तमन्चा निकाला औऱ पुलिस वालो को जान से मारने का लक्ष्य करके अपने तमन्चा से एक फायर किया कि हम पुलिस वाले अपने सिखलाये तरीके से बाल-बाल बच गये और देखा कि पुनः वही व्यक्ति तमन्चे मे कारतूस भरने जा रहा है कि तुरन्त घेरकर दोनो व्यक्तियो को समय करीब 05.15 बजे सुबह पकङ लिया । तथा पकङे गये दूसरे व्यक्ति के हाथ से तमन्चा व जिन्दा कारतूस व मौके पर जमीन पर पङा एक अदद खोखा कारतूस को कब्जे पुलिस मे लिया गया । पकङे गये दोनो व्यक्तियो से क्रमशः नाम पता पुछा गया तो एक ने अपना नाम राजन नोना उर्फ मुक्का पुत्र करिया नोना ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ बताया अभियुक्त के कब्जे से 1.220 ग्राम गाँजा बरामद हुआ । तथा दुसरे ने अपना नाम राजू नोना पुत्र श्यामबली नोना ग्राम धर्मदास ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ बताया जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस  315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा जिसके आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 16/21 धारा 307 भादवि व मु0अ0स0 17/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0 18/21 धारा 8/20 एडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- अभियुक्त राजन नोना उर्फ मुक्का द्वारा पूछ-ताछ में बताया गया कि साहब मै अवैध गाजा बेचने के लिए चिरैयाकोट से जहानागंज आ रहा था कि पुलिस की गिरफ्तारी के भय से मै अपने दोस्त राजू नोना को पुलिस को मारने के लिए ललकारा तो मेरा दोस्त राजू नोना अपने लिए हुए तमन्चा से पुलिस पर मारने की नियत से फायर कर दिया । साहब मेरे पास से गाँजा मिला है अब मै दुबारा यह गलत काम नही करुगा इस बार क्षमा कर दिजिए भविष्य मे दुबारा गलती नही करुगा । 
पकड़े गये दुसरे अभियुक्त राजू नोना से पूछ-ताछ में बताया गया कि साहब मेरी दुश्मनी हो गयी है इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए तमन्चा कारतूस रखा था और अपने दोस्त राजन नोना के ललकारने पर मैने पुलिस पर गिरफ्तारी के भय से फायर कर दिया भविष्य मे दुबारा गलती नही करुगा इस बार बचा दिजिए । 

पंजीकृत अभियोगः- -

1- मु0अ0सं0 16/21 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ
2-  मु0अ0स0 18/21 धारा 8/20 एडीपीएस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ
3- मु0अ0सं0 16/21 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ
4-  मु0अ0स0 17/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ

बरामदगीः-

1- एक अदद तमन्चा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर अभियुक्त राजू नोना
2-  पुत्र करिया नोना के कब्जे से 1.220 ग्राम गाँजा राजन नोना उर्फ मुक्का 

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1.राजन नोना उर्फ मुक्का पुत्र करिया नोना ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ 
2. राजू नोना पुत्र श्यामबली नोना ग्राम धर्मदास ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-प्र0नि0 संदीप यादव मय हमराह थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।

और नया पुराने