आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत अंजानशहीद से बाजार गोसाई जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच रामगढ़ चौक से बाईपार एससी बस्ती तक खड़ंजा का मार्ग जाता है, जो अधिकतर क्षतिग्रस्त ही रहता है और उस मार्ग से आने जाने वाले लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते है। उसी कड़ी में आज रविवार को ग्रामीणों ने विधायिका वंदना सिंह के आवास पर पहुँचकर खड़ंजा मार्ग को पक्की सड़क मार्ग बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपकर विधायिका बन्दना सिंह से गुहार लगाई और अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।
इस अवसर पर कमलेश कुमार, रवि कुमार, अखिलेश, राजेश, हरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।