Breaking News

राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में अतिउत्साह-बढ़ चढ़ के कर रहे सहयोग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट विशाल कुमार

आज़मगढ़/ बुढ़नपुर:श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के 9वें दिन भी लोगो में जबरदस्त उत्साह रहा,लोग बढ़ चढ़ कर मंदिर निर्माण हेतु अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
अतरौलिया खंड के भगतपुर ग्राम निवासी भाजपा नेता नवीन सिंह ने विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी व जिला प्रचारक अखिलेश्वर जी की उपस्थिति में 111111(एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह)रुपए की समर्पण निधि अतरौलिया खंड के अभियान प्रमुख वैभव चौरसिया को प्रदान किया।
इसी क्रम में अतरौलिया नगर में प्रमुख व्यवसाई अमित जायसवाल पुत्र स्व० लालता प्रसाद जायसवाल,लल्लन प्रसाद सेठ व बाला जी फर्नीचर शांति चौक के संचालक इंद्रजीत निषाद ने 5100(पांच हजार एक सौ रुपए) का समर्पण निधि प्रदान किया।उक्त जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक व खंड के अभियान प्रमुख वैभव चौरसिया व भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष व अभियान के सह प्रमुख विवेक जायसवाल ने दिया।।

और नया पुराने