Breaking News

इशरपार गांव में विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: तहबरपुर प्रखण्ड के इशरपार गांव में विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न। आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर प्रखंड के इशरपार गांव में आज रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में 16 गांवों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में संचालन गौरव सिंह रघुवंशी ने किया जबकि मार्गदर्शन विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ ने किया। बैठक के दौरान अपने संगठन को मजबूत बनाने व देशहित मे होने वाले कार्यो के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बजरंगदल आजमगढ़ के विद्यार्थी संपर्क प्रमुख शशांक तिवारी, सूरज पांडेय, राहुल सिंह, पवन कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने