आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ दिनांक 25.जनवरी 2021़-- राष्ट्रीय महिला आयोग, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेहरू हाल के सभागार में आयोजित चल रहे दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर (23 व 24 जनवरी 2021) का सामापन हुआ।
इस अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान में महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर जी0जी0आई0सी0 की लड़कियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी जो काफी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम अपने बच्चों को इतना सशक्त करें की किसी भी समस्या संे लड सके। हम सभी बच्चियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें एवं उस आत्मनिर्भर बनायें। जब एक लड़की शिक्षित होती हो तो अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को शिक्षित करती है। उन्होने कहा कि लड़को एवं लडकियों में कोई फर्क नही जो कार्य लड़के कर सकते वह कार्य लडकिया भी कर सकती है।
इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने बताया कि भारत सरकार /राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार योजनाए संचालित की गयी है। जिसका लाभ हम सभी को लेने के लिए जागरूक रहें। इसी के साथ इन्होने यह भी कहा की हमारे समाज में भू्रण हत्या तेजी से हो रही और भू्रण जाॅच कराना कानूनी अपराध है इसकी कही भी कोई सूचना मिलती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। इसी के साथ उन्होने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यदि पीडित महिलायें थाने मे जा रही है तो उनको बाते शालिनता के साथ सूनी जाय एवं एफ0आई0आर दर्ज कर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। और जो भी केस पीडिता महिला दर्ज किया जाय उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये की कुछ छोटे-छोटे जगहो मे अवैध अस्पताल चलाये जा रहे है। इसे जिलाधिकारी के माध्यम से कार्यवाही करायें।
सिविल जज शैलजा मिश्रा ने घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे मे सरल शब्दों में विस्तार से बताया। इसमे पीडिता पक्ष को मजिस्टेªट के पास आवेदन देना होता है इस पर मजिस्टेªट द्वारा उचित कार्यवाही की जाती है।
उन्होने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एम्बूलेंस सेवा भी चलायी जा रही है।
इसी के साथ ही महिला थानाध्यक्ष आजमगढ़ खुशबू त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो टीम का गठन किया गया है। इसके इस टीम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर जामिया मिलिया दिल्ली की बीए एलएलबी की छात्रा तेजस्वीता पूनम द्वारा दजेज प्रथा उन्मूलन एक्ट पर सम्पूर्ण जानकारी सरल शब्दो दी उन्होने बताया कि दहेज लेना व देना दण्डनीय अपराथ है। उन्होने बताया कि आई0पी0सी धारा 34 अन्तर्गत किसी शादी शुदा महिला का सात वर्ष के अन्दर असमान्य रूप से मृत्यु हो जाती हो तो पति एवं परिवार के सदस्य दोषी होंगें।
हिना देसाई समाजसेविका ने महिलाओ की जागरूकता पर अधारित संयुक्त रूप से गीत की प्रस्तुति की जो काफी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर लक्षमीना , डा0सुशमा गुप्ता ,शिवानी त्रिपाठी द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर के समापन की घोषणा की गयी एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होने कहा कि महिलाये जबतक सशक्त नही होगी तबतक समाज मजबूत नही होगा। इसके लिए लड़कियो को आगे आकर शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की डाॅ0 सुषमा गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, जिला समन्वयक अन्नु सिंह, संजय शाही, दुर्गेश निषाद, वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारी सहित बालिकाएं/महिलाएं उपस्थित रहीं।