आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सास, ससुर और पति के ऊपर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
पत्नी से तलाक के पहले ही पति ने कर ली दूसरी शादी पत्नी ने जीयनपुर कोतवाली में दिया तीन लोगों के खिलाफ तहरीर।
आज़मगढ़। सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर अंजान शहीद गांव निवासिनी महिला ने जीयनपुर कोतवाली में पति के द्वारा फोन पर तीन तलाक देने को लेकर दी तहरीर ।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के नथ्थूपुर अंजान शहीद गांव निवासिनी महिला शबाना पत्नी सेराज उम्र 20 साल की शादी अपने ही गांव के लड़के सेराज के साथ प्रेम विवाह 12 अप्रैल 2017 को हुआ था। परिवार राजी खुशी एक साथ रह रहे थे। कुछ दिन बीत जाने के बाद पति का मन पत्नी से भर जाने के बाद शादी के 3 साल बाद पति ने मोबाइल फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया और पति सेराज ने दूसरी महिला से शादी कर लिया जिसको लेकर पत्नी शबाना द्वारा जीयनपुर कोतवाली में पति सेराज पुत्र अली हुसैन, सास असगरी पत्नी अली हुसैन व ससुर अली हुसैन पुत्र झूरी हुसैन के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तीन तलाक और सास ससुर द्वारा मारपीट कर घर से भगाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया। वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।