आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व वॉछित अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमारतिवारी के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो कीधड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्धव्यक्ति / वाहनो की चेकिंगशहर क्षेत्र में की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति सिकरौरा पुलिया के पास खड़े है, दोनो व्यक्तियो में से एक व्यक्ति वही सिरफिरा आशिक है जो गन्दी फोटो वायरल किया था तथा जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा 04/2021 पंजीकृत है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है तथा उनके पास अबैध असलहा भी है । जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर 4 अलग-अलगपुलिस टीम का गठन कर प्राप्त सूचना के अनुसार कि चौकी बदरका क्षेत्र में जो गन्दा विडियो वायरल हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 – 04/2021पंजीकृत है का अभियुक्त जो फरार चल रहा है वह और अपने साथी के साथ सिकरौरा पुलिया के पास खड़े है । जिनके पास असलहा व कारतूस भी है प्रतीत हो रहा है कि ये लोग पीड़िता को मारकर खुद को भी गोली मार सकते है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है, कि मुखबिरी सूचना पर पुलिस टीम जुनैदगंज चौराहे से प्रस्थान कर सिकरौरा पुलिया के पास पहुचे कि पुलिस टीम को देखते ही उक्त खड़े व्यक्तियो में एकने आचानक चिल्लाकर कहा कि मारो गोली साले पुलिस वाले है आज बचने न पाये कि इतने में उन व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जानसे मारने की नियत से फायर कर दिये कि पुलिस टीम द्वारा घेर कर मौके पर ही दोनो व्यक्तियो को दिनांक- 07.01.2021 को समय 23:10 बजे पकड़ लिया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/2021 धारा 307 IPCबनाम 1.मो0 अरबाज पुत्र अबरार अहमद सा0 कुण्डीगढ़ थाना कोतवाली आजमगढ़ 2. सिन्टू चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान सा0 बरही गुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ व मु0अ0सं0 08/2021 3/25 A. Act. बनाम मो0 अरबाज पुत्र अबरार अहमद सा0 कुण्डीगढ़ थाना कोतवाली आजमगढ़व 09/2021 3/25 A. Act. बनाम सिन्टू चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान सा0 बरही गुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अरबाजउपरोक्त की जामा तलाशी से (1. एक अदद .315 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ) तथा अभियुक्त सिन्टू चौहान उपरोक्त की जामा तलाशी से (1. एक अदद .32 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ) बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
आपराधीक इतिहास–
अभियुक्त मो0 अरबाज पुत्र अबरार अहमद सा0 कुण्डीगढ़ थाना कोतवाली आजमगढ़।
1.मु0अ0स0- 255/2017 धारा 307 IPC थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 265/2017 धारा 3/25 A Act. थाना कोतवाली, आजमगढ़
पुर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1. मु0अ0सं0 – 04/2021 धारा 323/376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 66DI.T. Act.
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1. मु0अ0सं0-07/2021 धारा 307 IPC
2.मु0अ0सं0- 08/2021 3/25 A. Act.
3.मु0अ0सं0- 09/2021 3/25 A. Act.
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1.मो0 अरबाज पुत्र अबरार अहमद सा0 कुण्डीगढ़ थाना कोतवाली आजमगढ़
2. सिन्टू चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान सा0 बरही गुजही थाना जहानागंज आजमगढ़
बरामदगी –
1. एक अदद देशी कट्टा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2. एक अदद देशी कट्टा .32 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. अनिल कुमार मिश्रा, चौ.प्र. बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. विनय कुमार दुबे, चौ.प्र. पहाड़पुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. संजय तिवारी, चौ.प्र. एलवल, थाना कोतवाली, आजमगढ़
4. शिव कुमार कुशवाहा, चौ.प्र. बदरका, थाना कोतवाली, आजमगढ़