Breaking News

रौनापार: झाड़-फूँक कर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार।

आज़मगढ़: वादी सभानन्द साहनी पुत्र स्व0 रामबदन साहनी सा0 बातन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 25/2021 धारा 406/419/420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना से प्रकाश मे आये अभियुक्तगण (1) नवमी पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय सा0 त्रिलोकपुर खुर्द थाना पडरौना जनपदकुशीनगर (2) सतीश पाण्डेय पुत्र शिवशरण पाण्डेय सा0 वार्ड पकड़ी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया (3) धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 मुन्ना लाल पाण्डेय सा0 नसारा वार्ड नं0 07 थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया जिनके द्वारा वादी की पत्नी मीना देवी को बहला-फुसलाकर झड़ाई-फुंकाई के नाम पर एक सेट झुमका व अदद लाकेट सोने का ठगी कर लिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः10.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष मय हमराह थाना रौनापार द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर बाजार गोसाई तिराहा से मु0अ0सं0 25/2021 धारा 406/419/420/467/468/471/411/413 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण (1) नवमी पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय सा0 त्रिलोकपुर खुर्द थाना पडरौना जनपदकुशीनगर (2) सतीश पाण्डेय पुत्र शिवशरण पाण्डेय सा0 वार्ड पकड़ी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया (3) धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 मुन्ना लाल पाण्डेय सा0 नसारा वार्ड नं0 07 थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को समय करीब 09.30 बजे अभियुक्तगण के पास से सोने का एक सेट झुमका वजन 02 ग्राम व सोने का एक अदद लाकेट वजन 01 ग्राम कुल कीमत16,500 रुपया, व एक अदद चोरी की मोटर साइकिल होण्डा साइन नं0 UP65AX3608 तथा वास्तविक नं0 UP53BB8661 व जामा तलाशी के दौरान 210 रुपये बरामद कर गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 25/2021 धारा 406/419/420/467/468/471/411/413 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

(1) नवमी पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय सा0 त्रिलोकपुर खुर्द थाना पडरौना जनपदकुशीनगर 
(2) सतीश पाण्डेय पुत्र शिवशरण पाण्डेय सा0 वार्ड पकड़ी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 
(3) धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 मुन्ना लाल पाण्डेय सा0 नसारा वार्ड नं0 07 थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया

बरामदगी

सोने का एक सेट झुमका वजन 02 ग्राम तथा सोने का एक अदद लाकेट वजन 01 ग्राम कुल कीमत16,500 रुपया, एक अदद चोरी की मोटर साइकिल होण्डा साइन नं0 UP65AX3608तथा वास्तविक नं0 UP53BB8661

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1. नवल किशोर सिंहथानाध्यक्ष रौनापार जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 संतोष कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 मुखराज यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
5. का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
6. का0 जय राय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

और नया पुराने