Breaking News

04 फरवरी 2022 की अवधि में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 फरवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि दिनांक 04 फरवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 की अवधि में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के दृष्टिगत दिनांक 04 फरवरी 2021 को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2021 को मुख्यालय स्तर पर आयोजित चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 8ः30 बजे प्रभातफेरी जी0जी0आई0सी0 आजमगढ़ से प्रारम्भ होकर डी0ए0वी0 डिग्री कालेज, काली चैरा, बड़ादेव मन्दिर, थाना कोतवाली होते हुए शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान सिविल लाइन आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे पहुॅचेगी। इसमें एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट गाइड, समाज सेवी/स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के वालेण्टियर को सम्मिलित किया जायेगा। स्मारक स्थल पर बैठने की व्यवस्था तथा बच्चों को प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित संबंधित अधिकारी द्वारा किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बच्चों हेतु पानी तथा जलपान का प्रबन्ध किया जाए। कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों द्वारा उक्त कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी/एम0ओ0आई0सी के द्वारा एम्बूलेंस आदि की पूरी व्यवस्था पहले से ही कर ली जाय। 
पूर्वान्ह 10ः00 बजे वन्दे मातरम् का गायन मुख्यालय स्तर, समस्त विकास खण्डों एवं समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के समस्त स्वतंत्रता संग्राम स्थल/शहीद स्मारकों व शैक्षणिक संस्थानों में समवेत् रूप से विद्यार्थियों, कलाकारों द्वारा कराया जायेगा। इसी के साथ ही समस्त विकास खण्डों एवं समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में कार्यक्रम स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। 04 फरवरी 2021 को स्वतंत्रता संग्राम स्थल/शहीद स्मारकों पर सायं 5ः30 बजे से 6ः00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा मुख्यालय स्तर पर शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान में राष्ट्र धुन बजायी जायेगी। शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान में सायं 6ः30 बजे से दीप प्रज्ज्वलन अधिकारियों एवं कर्मचारियों, समाज सेवियों द्वारा किया जायेगा। समस्त स्वतंत्रता संग्राम स्थल/शहीद स्मारकों पर माननीय जनप्रतिनिधि एवं शहीदों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को इस अवसर पर 9ः30 बजे उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। 
पूर्वान्ह 11ः00 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके अन्तर्गत चौरी चौरा थीम सान्ग पर प्रस्तुति, चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन, माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन एवं मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आशीर्वचन दिया जायेगा। इसका सजीव प्रसारण समस्त शहीद स्मारक स्थल, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों पर कराया जायेगा। 

और नया पुराने