Breaking News

डीएम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसव वे के पैकेज 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 फरवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसव वे के पैकेज 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, फ्लाइ ओवर, अण्डरपास का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसव वे के पैकेज 06 के अन्तर्गत तहबरपुर, किशनुदासपुर, एकरौड़ा, बिलरियागंज में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्याें की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि निर्माण कार्याें की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए और जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्याें को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह सहित यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने