आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 फरवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 04 फरवरी को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2021 से दिनांक 04 फरवरी 2022 तक चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2021 को समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत/समस्त विकास खण्डों में शहीद स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न ग्रामों/विद्यालयों/स्थलों से प्रातः 08.30 बजे से प्रभातफेरी प्रारम्भ होकर प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर प्रातः 10.00 बजे तक पहुंचेगी। इस प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी/स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के वालेण्टियर्स को सम्मिलित किया जायेगा।
उन्होने डीआईओएस को निर्देश दिये कि उक्त सभी को प्रभात फेरी के स्लोगन पूर्व में ही उपलब्ध करा दिये जायें तथा उसका अभ्यास भी करा दिया जाये।
जिलाधिकारी ने समस्त समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने संबंधित क्षेत्रों में जो भी शहीद स्मारक हैं, उनकी साफ-सफाई, रंगई-पुताई, यदि शहीद स्मारक टूट-फूट गया हो तो उसकी मरम्मत करायें एवं कार्यक्रम में क्षेत्र मा0 जन प्रतिनिधियों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को भी आमंत्रित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वान्ह 11.00 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी चैरी-चैरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ करेंगे। इसके अन्तर्गत चैरी-चैरा थीम सांग पर प्रस्तुति, चैरी-चैरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन, मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन एवं मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आशीर्वचन दिया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण भी करायें एवं बैठने के लिए उचित व्यवस्था भी करान सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिये कि कुॅवर सिंह उद्यान आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम आयोजित कराने में कोविड-19 के गाइड अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही पूर्वान्ह 10.00 बजे वन्दे मातरम् का गायन सभी स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों में समवेत् रूप में विद्यार्थियों, कलाकारों, आमजनों द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहा कि साथ ही पूर्वान्ह 10.15 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। दिनांक 04 फरवरी 2021 को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक सस्थानों तथा अन्य स्थलो पर सायं 5.30 बजे से 6.00 बजे तक पुलिस वैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी। सायं 6.30 बजे से दीप प्रज्ज्वलन का कार्यकम किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, डीआईओएस डाॅ0 वीके शर्मा, डीडीओ रवि शंकर राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।