आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पॉलिटेक्निक कॉलेज धवस्त करने के लिए चस्पा हुई नोटिस।
यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के ऊपर प्रशासन ने कसा और शिकंजा।
उनकी भाभी को पकड़ाया नोटिस।
कुख्यात यूपी के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह के पॉलिटेक्निक कालेज होगा ध्वस्त।
पूर्व में कुंटू सिंह के विद्यालय पर चस्पा की गई थी नोटिस।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर (आंखीपुर) में स्थित यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह का रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज है।
रविवार को पंचायत राज अधिकारी के द्वारा दूसरी बार पॉलिटेक्निक को ध्वस्त कराने की नोटिस विद्यालय पर चस्पा की गई वही उनके घर उनकी भाभी किरण सिंह को नोटिस दी गई।
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने विगत 8 जनवरी को नोटिस के जवाब में 15 जनवरी को विद्यालय की प्रबंधक वंदना सिंह नोटिस के जवाब में अर्थदंड के साथ पुनः नक्शा स्वीकृत कराने की मांग की थी।
जिस पर उनके जवाब पर निर्विवाद भूमि स्वामित्व ना होने के कारण जवाब को निरस्त करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज औद्योगिक निर्माण जिस का मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत ना होने के कारण ध्वस्त करने का आदेश चस्पा किया गया।
जिसके उपरांत प्रशासन ने उनके रुद्र पॉलिटेक्निक विद्यालय पर विगत 8 जनवरी को जिला पंचायत आजमगढ़ के द्वारा पक्के भवनों को नक्शा मानचित्र न बनाये जाने पर नोटिस चस्पा की गई थी वही 23 जनवरी को रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज पर जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह विकास प्राधिकरण सचिव बैजनाथ डीडीसी आरके मिश्र के द्वारा पूरी टीम के साथ पहुंच कर भवन के मानक का स्थलीय परीक्षण व क्षेत्रफल निकाला गया।
पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन के आदेश पर 24 सितंबर वर्ष 2020 को विद्यालय सीज किया गया।
पूर्व में जीयनपुर में स्थित कुंटू सिंह का मकान प्रशासन के द्वारा अजीत हत्याकांड के उपरांत नगर पंचायत के नक्शा के अनुरूप पारित न होने पर जमींदोज कराया जा चुका है।
जिला पंचायत के अधिकारी जनार्दन प्रसाद ने इमलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह के साथ पुलिस बल लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पर नोटिस चस्पा की व उनके घर छपरा सुल्तानपुर पहुंचकर प्रबंधक बंदना सिंह की भाभी किरण सिंह को भी एक प्रति दिया।