आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 फरवरी-- विश्व वेटलैण्ड दिवस बड़ैला ताल पर मनाया गया। वन संरक्षक ने उपस्थित जनमानस एवं छात्रों से अपेक्षा किया कि जल का संरक्षण किया जाय तथा तालाबों में किसी प्रकार का कूड़ा-कचरा आदि न डाला जाय। वर्ष 2021 की थीम ‘‘आद्र भूमि एवं जल‘‘ थी।
संजय बिश्वाल, प्रभागीय निदेशक, आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि बेटलैण्ड एक विशिष्ट प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र है तथा जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण अंग है। जलीय एवं स्थलीय जैव विविधताओं का मिलन स्थल होने के कारण वहां वन्य प्राणी, प्रजातियों व वनस्पतियों की प्रचूरता पाये जाने से बेटलैण्ड समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है।
बेटलैण्ड दिवस के अवसर पर बाबा विश्वनाथ इण्टर कालेज, भंगहा रानी की सराय के छात्रों का निबन्ध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में बाबा विश्वनाथ इण्टर कालेज भंगहा रानी की सराय की काजल, सपना, अंकुश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा, जयकिशन, रोहन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा निबन्ध में अंशिका, काजल व अंशिका आजाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार शर्मा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वन संरक्षक आजमगढ़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वन कर्मी तथा छात्र उपस्थित रहे।
