आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं प्रातः 9:30 तक महाविद्यालय परिसर में आ गए जहां एक दिवसीय शिविर लगना था, स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के गेस्ट हाउस पर जाकर परिसर की साफ-सफाई फावड़े व झाड़ू से किया।
कुछ स्वयंसेवकों ने बोरी पर घास-पत्तियां इत्यादि आवास के बगल के गड्ढे में फेंका , कुछ स्वयंसेवकों ने "उठे समाज के लिए उठे उठे " वाला सामाजिक गीत गाया तो कुछ स्वयंसेवकों ने "कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी" आदि नारे लगाएं।
श्रमदान करने वाले प्रमुख स्वयंसेवकों में - संगम शर्मा ,अंकित प्रजापति , शिवम कुमार मौर्य , किशन गोण्ड , सुनील यादव , संदीप गुप्ता , अखिलेश यादव , रामानंद सोनकर एवं राम भवन आदि प्रमुख थें।
*राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर भी कल दिनांक 15/02/2021 से 21/02/2021 तक लगना है ।* इसके निमित्त स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं का चयन किया गया स्वयं सेविकाओं को - रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप, मदालसा ग्रुप , इंदिरा गांधी ग्रुप , सरोजिनी नायडू ग्रुप ,कल्पना चावला ग्रुप , किरण बेदी ग्रुप, विजयलक्ष्मी ग्रुप , सुषमा स्वराज ग्रुप तथा स्वयंसेवकों को - महात्मा गांधी ग्रुप , सरदार पटेल ग्रुप , इंडियन आर्मी ग्रुप एवं आजाद ग्रुप आदि में बांटा गया । ग्रुपिंग करने का आशय यह था कि सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं अपने-अपने ग्रुप के हिसाब से रंगोली प्रतियोगिता प्रतियोगिता , पोस्टर प्रतियोगिता , निबंध लेखन, नाटक आदि में भाग लेंगे और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। नाश्ता आदि बनाने, इसके वितरण करने में भी ग्रुप वाइज काम करना आसान रहेगा । लगे हुए विशेष शिविर के स्थल पर साफ-सफाई व श्रमदान करना भी ग्रुप के हिसाब से आसान होगा ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री नितेश जयसवाल जी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा प्रमुख है इसलिए जब आप लोग कल विशेष शिविर में जाने के लिए प्रस्थान करेंगे तो आप की दो लाइन होगी उसमें राष्ट्रीय सेवा योजना से संदर्भित गीत व नारे लगाते हुए आप लोग विशेष शिविर स्थल पर पहुंचेंगे लेकिन ध्यान रहे कि सड़क पर चलने के नियम का पालन अवश्य करेंगे , जिससे गाड़ियों के आवागमन में कोई बाधा ना हो और कोई घटना न घट सके।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है जिसे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है । तो आप लोग अधिक से अधिक संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम व श्रमदान आदि में भाग लें जिससे आपके व्यक्तित्व का विकास हो सके और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य की पूर्ति हो सके ।
स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को नाश्ते का वितरण कराया गया और सभी अपने अपने घर को प्रस्थान किए ।
कार्यक्रम के समय राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के सदस्य बृजेश शर्मा और चंद्रशेखर यादव भी उपस्थित रहें।